फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Bhagavat Katha concludes with a Havan, worship rituals, and a community feast.

Kushinagar News: हवन पूजन और भंडारा के साथ भागवत कथा संपन्न

Sat, 28 Mar 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 28 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The Bhagavat Katha concludes with a Havan, worship rituals, and a community feast.
सुकरौली। क्षेत्र के बंचरा मठ पर चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भाग कथा का शुक्रवार को समापन हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से हवन पूजन के बाद भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इसके पहले बृहस्पतिवार की रात मंदिर में विधि-विधान से निशा पूजा का आयोजन हुआ, जिसमें हुए विशेष पूजा और ढोल-नगाड़ों की गूंज मठ परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन

मठ के महंत दीपक नाथ ने कहा कि नवरात्र का पर्व शक्ति साधना और आत्मिक शुद्धि का प्रतीक है। इस दौरान की गई आराधना से न केवल व्यक्ति का कल्याण होता है, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। निशा पूजा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। देर रात तक चले इस आयोजन में भक्तों ने भक्ति भाव से मां की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

इस दौरान आचार्य धर्मेंद्र, सुरेश मिश्रा, मुन्ना पांडेय, मन्नू चौहान, गोलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed