{"_id":"69c6d18f7ffb5eb78106fe36","slug":"the-beautification-of-the-sikatiya-shri-ram-janaki-temple-will-commence-shortly-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157064-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सिकटिया श्रीराम जानकी मंदिर का शीघ्र शुरू होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सिकटिया श्रीराम जानकी मंदिर का शीघ्र शुरू होगा सुंदरीकरण
Sat, 28 Mar 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
श्री राम जानकी मंदिर कीं निर्माण कार्य शुरु ।संवाद
मथौली। क्षेत्र के सिकटिया गांव में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर का सुंदरीकरण होगा। पर्यटन विकास योजना के तहत 1.11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेस उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले माह निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
सिकटिया स्थित श्रीराम जानकी मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए धार्मिक आस्था का प्रतीक है। यहां हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। मंदिर परिसर में हर समय धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही क्षेत्र के लोग मुंडन समेत अन्य मांगलिक कार्यक्रम करते रहते हैं। मंदिर की महत्ता को देखते हुए हाटा विधायक ने मंदिर का सुंदरीकरण समेत यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशाला, पेजयल, इंटरलॉकिंग और पथप्रकाश आदि के लिए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात की थी। शासन ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। निर्माण कार्य के लिए पर्यटन विकास योजना के तहत 1.11 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। टेंडर समेत अन्य प्रक्रिया पूरी कर भूमिपूजन भी हो गया है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले माह में निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विधायक मोहन वर्मा ने बताया कि सिकटिया श्रीराम जानकी मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां हर समय धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम होते हैं। मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। मंदिर के सुंदरीकरण समेत वहां धर्मशाला, पथ प्रकाश, इंटर लॉकिंग, पेजयल आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। भूमिपूजन हो गया है। बहुत जल्द निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।