{"_id":"587d08974f1c1b3803eff065","slug":"the-bank-opened-the-third-day-not-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन बैंक खुले, नहीं मिला कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन बैंक खुले, नहीं मिला कैश
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
एटीएम पर लाइन लगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को पीएनबी की पटहेरवा शाखा खुली तो ग्राहकों की भीड़ जुटी, लेकिन बैंक में कैश नहीं होने की वजह से लोगों को निराश लौटना पड़ा। बैंक कर्मियों ने मंगलवार को भुगतान का आश्वासन दिया।
मकर संक्रांति व रविवार के चलते दो दिन तक बैंक बंद था। सोमवार को यहां रुपया निकालने पहुंचे राजेश यादव, विभूति गुप्ता, दयाशंकर तिवारी, सुनीता देवी, रमेश यादव, नवनीत तिवारी आदि को बिना रुपये मिले ही लौटना पड़ा। इन लोगों का कहना था कि रुपये नहीं मिलने से खेती के अलावा घर के जरूरी कार्य भी बाधित हो गए हैं। बैंक कर्मियों ने रुपया न होने की बात कहकर मंगलवार को भुगतान का आश्वासन दिया है।