फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The approach to the pontoon bridge was washed away due to the rising water level of the Gandak river.

Kushinagar News: गंडक का जलस्तर बढ़ने से बह गई पीपा पुल की एप्रोच

Fri, 23 Jan 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 23 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The approach to the pontoon bridge was washed away due to the rising water level of the Gandak river.
 पीपा पुल क्षतिग्रस्त होने से आवागमन ठप ।स्रोत-सोशल मीडिया
खड्डा। गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से भैसहा घाट पर लगे पीपा पुल का एप्रोच बह गया। इसके अलावा पुल के बीच का हिस्सा पानी में डूब गया। इस कारण आवागमन ठप हो गया। अभी चार दिन यातायात शुरू हुआ था। नदी पार करने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खडडा क्षेत्र व महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र के लगभग 50 हजार की आबादी सहित लगभग एक लाख लोगों को नदी पार करने हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा पीपा पुल लगाया गया है। एक पखवारे से लोग दो पहिया व पैदल आ जा रहे थे। चार दिन पहले चार पहिया वाहन भी आने जाने लगे। बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा। तेज बहाव से एप्रोच जमीन सहित कट गया। पुल के बीच में पानी बहने लगा।
विज्ञापन

इसे देखते हुए आवागमन रोकना पड़ा। ग्रामीण राधेश्याम, जवाहिर, बाबूलाल, परशुराम यादव, अनिल, भूपेन्द्र सुरसती, कमलावती, लक्ष्मीना आदि ने बताया कि पानी बढ़ने से पीपा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। मजबूरी में नाव से किराया देकर नदी पार करनी पड़ रही है। इसे जनहित में मरम्मत कराकर आवागमन बहाल कराया जाय। बताया जा रहा है कि नेपाल से पानी आने के कारण जलस्तर बढ़ा है। सुपरवाइजर दिवाकर पांडेय ने बताया कि अचानक पानी बढ़ने से पुल को नुकसान पहुंचा है। पानी का बहाव धीमा व स्थिर होते ही मरम्मत कराकर आवागमन बहाल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed