{"_id":"68448e881a690af6b20d26aa","slug":"the-airport-director-talked-to-three-airlines-for-the-flight-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-139101-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: उड़ान के लिए एयरपोर्ट डायरेक्टर ने तीन एयरलाइंस कंपनियों से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: उड़ान के लिए एयरपोर्ट डायरेक्टर ने तीन एयरलाइंस कंपनियों से की बात
Sun, 08 Jun 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
कसया। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कुशीनगर पर एएआई की ओर से दिए गए प्रोत्साहन पैकेज को लेकर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कई एयरलाइंस से वर्चुअल मीटिंग की। जिसमें मिले प्रोत्साहन छूट की जानकारी सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया। वहीं यहां से उड़ान भरने को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने आग्रह किया।
भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (एएआई) देश के 13 हवाई अड्डों को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को प्रोत्साहन देने वाली योजनाओं में शामिल किया है। इसमे कुशीनगर हवाई अड्डा भी शामिल है प्रोत्साहन योजना के तहत यहां से उड़ान शुरू करने के लिए एयरलाइंस को लैंडिंग, पार्किंग सहित कई शुल्कों में छूट दी गई है। जिसको लेकर एयरपोर्ट डायरेक्टर प्राणेश कुमार राय ने वर्चुअल मीटिंग कर एयर इंडिया, इंडिगो और अकाशा एयरलाइंस से वार्ता किया और प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विमानन कंपनियों ने इसके पूर्व यहां से उड़ान भरने को लेकर सर्वे भी किया गया है। प्रोत्साहन पैकेज की पूरी जानकारी एयरलाइंस के अधिकारियों ने लिया है। उसके बाद एयरलाइन अपने हेड क्वार्टर से चर्चा करके यहां से उड़ान से संबंधित कोई जानकारी देंगे।