फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The administration's efforts paid off... 29 decimal of land was acquired for the airport expansion.

Kushinagar News: प्रशासन की मेहनत रंग लाई...एयरपोर्ट के विस्तार के लिए मिली 29 डिसमिल जमीन

Tue, 13 Jan 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 13 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The administration's efforts paid off... 29 decimal of land was acquired for the airport expansion.
कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर के विस्तारीकरण एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में जिला प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। एयरपोर्ट के लिए आवश्यक कुल 30.14 एकड़ भूमि में से पहले ही 29.85 एकड़ जमीन नागरिक उड्डयन विभाग के माध्यम से अधिग्रहित कर संबंधित विभाग (एएआई) को सौंप दी गई थी, बाकी 29 डिसमिल भूमि पर हाईकोर्ट में मामला लंबित होने के कारण हस्तांतरण नहीं हो सका था, परंतु यह अब हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की पहल और प्रभावी पैरवी के बाद सोमवार को शेष 29 डिसमिल भूमि भी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को सौंप दी गई। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर को डीवीओआर और आईएलएस जैसे अत्याधुनिक नेविगेशन सुविधाओं से लैस करने के लिए आवश्यक थी, जिसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को फिर 30.14 एकड़ जमीन की जरूरत थी। जिसे जिला प्रशासन ने करीब 547 किसानों से एयरपोर्ट के बाउंड्रीवाल के सटे गांव भलूही मदारीपट्टी, बेलवा दुर्गा राय, नारायनपुर, खोराबार, नकहनी और परसहवा से ली थी। इसमे 29.85 एकड़ जमीन 24 नवंबर 2024 को भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण को हस्तांतरित कर दिया गया था। बाकी शेष भूमि पर किसानों की ओर से हाईकोर्ट से स्थगन आदेश होने के वजह से नहीं हो सका था। जिला प्रशासन की ओर मुकदमे की प्रभावी पैरवी किए जाने के बाद उच्च न्यायालय ने भूमि से अवैध कब्जाधारियों को हटाने का आदेश दिया। इसके अनुपालन में प्रशासन ने भलुई मदारी पट्टी गांव में स्थित उक्त भूमि से कब्जा हटवाकर विधिवत अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की और भूमि एएआई को हस्तांतरित कर दी।
विज्ञापन

इस उपलब्धि के साथ ही कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जिससे भविष्य में विमान संचालन और यात्रियों की सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एयरपोर्ट डायरेक्टर प्राणेश कुमार राय ने बताया कि विस्तार के लिए जो जमीन ली गई थी। उसी में शेष जमीन जो बाकी थी उसी को आज नागरिक उड्डयन विभाग से भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण को हस्तांतरित किया गया है। अब कोई अवरोध नहीं है। इस दौरान डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एडीम वैभव मिश्रा, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, अजय दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed