{"_id":"68fe85d5740f0eba0801e14b","slug":"the-accused-of-raping-a-teenager-and-making-her-photo-viral-is-still-at-large-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-147867-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किशोरी से दुष्कर्म कर फोटो वायरल करने का आरोपी पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किशोरी से दुष्कर्म कर फोटो वायरल करने का आरोपी पकड़ से दूर
Mon, 27 Oct 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
साखोपार। कसया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर फोटो वायरल करने वाला आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। किशोरी के शिकायत के बाद पिता के तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध 26 दिन पहले मुकदमा दर्ज हुआ है। कसया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने पुलिस से शिकायत की थी। बताया था कि 4 अप्रैल 2023 को 9वीं कक्षा में पढ़ने जाने के दौरान आरोपी झांसा देकर एक होटल में ले गया था और दुष्कर्म किया था। इस दौरान उसने मोबाइल में अश्लील फोटो भी खींच ली थी।
इसके बाद उसे ब्लैक मेल कर दुष्कर्म करता रहा। फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपए भी ले लिया।
25 सितंबर 2025 को किशोरी की ओर से आरोपी को मिलने से इंकार कर देने पर सोशल मीडिया पर फ़ोटो वायरल कर दिया। पीड़ित ने परिवार वालों से पूरी बात बताई।इसके बाद पिता के तहरीर पर कसया नगर के गायत्री पुरम कंखोरिया निवासी अभिषेक गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, लेकिन कई दिन बीत चुका है आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आ सका है।