फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The accused of creating ruckus in the temple was sent to jail

Kushinagar News: मंदिर में हंगामा मचाने का आरोपी भेजा गया जेल, पीएम सीएम को दे रहा था गाली

Mon, 26 Dec 2022 01:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Dec 2022 01:59 PM IST
सार

रविवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर व आरोपी के घर पुलिसकर्मी तैनात रहे। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
The accused of creating ruckus in the temple was sent to jail
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के बहुरिया टोला में हनुमान सरोवर के तट पर स्थित शिव रामजानकी मंदिर में हंगामा मचाने वाले युवक को रविवार को जेल भेज दिया गया। इसके पूर्व शनिवार की देर रात तुर्कपट्टी थाने में पहुंचे एसपी ने आरोपी से पूछताछ की थी।
विज्ञापन


आरोप के अनुसार, शनिवार की शाम बरवा राजापाकड़ के लाला टोटा निवासी सद्दाम, मंदिर परिसर में घुस गया और तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर बैठा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई और मंदिर पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन


देर शाम सीओ सदर उमेश चंद्र भट्ट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी धवल जायसवाल देर रात थाने पहुंचे और आरोपी युवक से पूछताछ की। प्रधान के प्रतिनिधि मुन्नीलाल प्रसाद की तहरीर पर आरोपी पर धार्मिक उन्माद, सांप्रदायिक तनाव फैलाने, पीएम-सीएम को गालियां देने, मंदिर के अंदर घुसकर तोड़फोड़ करने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर व आरोपी के घर पुलिसकर्मी तैनात रहे। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed