फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The accused along with his friends murdered the student after she refused to marry him

Kushinagar News: शादी से इन्कार पर आरोपी ने की थी दोस्तों संग छात्रा की हत्या

Mon, 18 Aug 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 18 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The accused along with his friends murdered the student after she refused to marry him
रामकोला (कुशीनगर)। रामकोला कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली 16 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत पांच लोगों पर अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस की जांच में पता चला कि झंडारोहण के बाद आरोपी छात्रा का अपहरण कर बाइक से अपने दोस्त के घर बैरिया ले गया। वहां शादी के लिए दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन

छात्रा ने इन्कार कर दिया तो दोस्त के घर में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और शव को कंबल में लपेटकर करीब तीन किमी दूर मोरवन गांव के बाहर पुल के नीचे फेंक दिया। इस घटना में मुख्य आरोपी के अलावा चार और लोग शामिल रहे। पुलिस मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन, पेट और सीने पर चाकू लगने के निशान मिले हैं, लेकिन गर्दन पर चाकू लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र की किशोरी एक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। वह 15 अगस्त को सुबह घर से झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए साइकिल से गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। उसकी लाश मोरवन गांव के बाहर शनिवार को दोपहर में खून से लथपथ मिली। पुलिस ने इस मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर रामकोला कस्बे के छोटू उर्फ नीलेश शर्मा, प्रिंस कुमार समेत पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी छोटू उर्फ नीलेश शर्मा, वार्ड नंबर छह भूषण कॉलोनी अपने दोस्त प्रिंस कुमार के साथ बाइक से कॉलेज पहुंचा और वहां से छात्रा का धोखे से अपहरण कर अपने दोस्त प्रिंस के घर बैरिया ले गया। वहां पर छात्रा से छोटू उर्फ नीलेश ने शादी करने के लिए दबाव बनाया। इस पर छात्रा ने मना कर दिया। इसके बाद चाकू से गोदकर छात्रा की हत्या युवकों ने कर दी। पुलिस ने छात्रा की साइकिल उसके कॉलेज से बरामद कर ली है। इसके अलावा कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

फिलहाल यह मामला सामने आया है। इसमें और नई बातें सामने आ सकती हैं। पुलिस जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन पर चाकू लगने और अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने बताया कि छात्रा की हत्या में शामिल दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकी तीन के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed