फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Textile businessman dies in road accident, partner injured

सड़क हादसे में कपड़ा व्यवसायी की मौत, साथी घायल

Thu, 13 Oct 2022 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Textile businessman dies in road accident, partner injured
सड़क दुर्घटना के शिकार रेडीमेड कपड़ा कारोबारी अमित राय (फाइल फोटो)। - फोटो : KUSHINAGAR
सड़क हादसे में कपड़ा व्यवसायी की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

मंगलवार देर रात ढाढ़ा चौराहे के पास हुई दुर्घटना
फाजिलनगर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे अमित
हाटा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा चौराहे के पास मंगलवार रात किसी वाहन की ठोकर से बाइक सवार कपड़ा व्यवसायी अमित राय की मौत हो गई जबकि, उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर कस्बे के रहने वाले रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी अमित राय (32) अपने साथी तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के महुअवा खुर्द के रहने वाले अभिषेक राय (30) के साथ बुलेट पर सवार होकर गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। दोनों अभी ढाढ़ा नहर के पास पहुंचे थे कि किसी वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी।
विज्ञापन

इससे बुलेट सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हाटा सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने अमित राय को मृत घोषित कर दिया, जबकि अभिषेक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अमित राय के छोटे भाई कोटा में पढ़ाई करते हैं। वह मंगलवार को गोरखपुर आए थे। अमित उनसे मिलने ही गोरखपुर जा रहे थे, लेकिन भाई से मुलाकात से पहले ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने अमित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए के लिए भेज दिया गया है। दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed