फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Terror of dogs in Sukarouli area... it has become difficult to leave the house

Kushinagar News: सुकरौली इलाके में कुत्तों का आतंक...घर से निकलना हुआ दुश्वार

Mon, 01 Sep 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Terror of dogs in Sukarouli area... it has become difficult to leave the house
बाघनाथ चौराहे पर झुंड में घूमते कुत्ते। संवाद   
सुकरौली। क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लोगों के लिए जानलेवा बन चुका है। एक माह में करीब 170 लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं। हाटा क्षेत्र में एक महिला की कुत्ते के काटने से मौत के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में लोग भयभीत हैं। बच्चे और महिलाएं घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं। रविवार को सुकरौली के बढ़या बुजुर्ग में दो फेरी वालों को कुत्तों ने दौड़ा लिया। एक युवक राजेश भाग गया लेकिन दूसरे युवक विश्वनाथ को पैर में काट लिया। यह दोनों युवक बिहार के कटिहार के रहने वाले हैं। सुकरौली क्षेत्र में रहकर फेरी का काम करते हैं। कस्बे के रहने वाले अशोक कुमार ने बताया कि लोग पिछले कई महीनों से इन कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। अब स्थिति इतनी खराब हो गई है कि महिलाएं घरों से बाहर नहीं निकल पा रही हैं और बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। सत्यपाल शाही ने कहा कि गांव की गलियों में हर जगह 3 से 4 कुत्ते झुंड में घूमते नजर आते हैं। बच्चों को स्कूल आने जाने में हर समय भय का माहौल बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed