{"_id":"689ce19101451144b507d4e3","slug":"terror-dogs-run-away-as-soon-as-they-see-them-people-are-coming-out-with-sticks-in-their-hands-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-143449-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दहशत...देखते ही दौड़ा लेते हैं कुत्ते, हाथों में डंडा लेकर निकल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दहशत...देखते ही दौड़ा लेते हैं कुत्ते, हाथों में डंडा लेकर निकल रहे लोग
Thu, 14 Aug 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
पडरौना के नौका टोला में घूमते कुत्ते। संवाद
कुशीनगर। आतंक का पर्याय बने खूंखार कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। मंगलवार की शाम को हाटा क्षेत्र की माधुरी को कुत्तों ने नोचकर मार डाला था। इसके पूर्व कसया के अमिय नगर वार्ड में एक बच्चे को गेट से कुत्तों का झुंड खींच ले गया था और जख्मी कर दिया। आज भी इस मोहल्ले के लोगों में कुत्तों की दहशत है। नगर पालिका की ओर से मोहल्ले में कुत्तों से बचाव के लिए अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया जा सका है।
शाम ढलने के बाद सड़क पर कुत्तों का झुंड बाइक सवार और चार पहिया वाहन वालों को दौड़ते हैं। पडरौना शहर के बेलवा चुंगी, सुभाष चौक, नहर के पास बड़ी पुलिया पर, बलुचहा, चौक, आवास विकास कालोनी, मुन्ना कालोनी, कठकुईयां मोड़, नौका टोला में आवारा कुत्तों की दहशत लोगों में बरकरार है।
शहर की जगदीशपुरम कालोनी में जाने वाले लोगों को कुत्ते देखकर दौड़ा लेते हैं। बाइक रोक देने पर रूक जाते हैं, लेकिन कई लोग बाइक लेकर गिर जाते हैं और घायल हो जाते हैं। नगर पालिका कार्यालय तक इसकी शिकायत भी पहुंचती है। सफाईकर्मी पहुंचते हैं, लेकिन कुत्तों को पकड़ने के लिए अभी तक कोई स्थायी इंतजाम नहीं हो सका है। करीब छह माह पूर्व मथौली में वार्ड नंबर तीन, और वार्ड नंबर दो में 20 से अधिक लोगों को एक माह में कुत्ते काट चुके हैं।
विज्ञापन
वार्ड की रहने वाली 60 वर्षीय ज्ञानमती देवी पत्नी कमला पासवान को करीब छह माह पूर्व कुत्ते काट लिए थे। रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के बजाए झाड़फूंक कराया। इसके बाद तबीयत बिगड़ा तो घरवाले सीएचसी पर ले गए, जहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में महिला की मौत हो गई।
इसके अलावा मथौली नगर पंचायत वार्ड नंबर दो और तीन में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और कुत्ता काटने से पीड़ित सरिता देवी पत्नी बृजेश (40), अभिषेक पुत्र रमेश गोड़ (18), राजबहादुर पुत्र लेट खरवार (62), रामदयाल पुत्र बलेसर (65), असगरी खातून पत्नी इद्दन (50), अनिता देवी पत्नी खजान्ती (40), नेहा पुत्री मेल्हू (16), चांदनी पुत्री मेल्हू (15), इसरावती देवी पत्नी मेल्हू (50) का इलाज हुआ। कसया और पडरौना नगर में सुबह टहलने के लिए सड़क पर लोग हाथों में डंडा लेकर निकल रहे हैं।