{"_id":"66184fb529fbf6b3f40ea554","slug":"temple-wall-broken-case-against-five-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-115343-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मंदिर की दीवार तोड़ी, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मंदिर की दीवार तोड़ी, पांच पर केस
Fri, 12 Apr 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। पिपरा कनक गांव निवासी अजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि गांव में दुर्गा मंदिर है। मंदिर की दीवार निर्माण का रोहित गुप्ता निवासी बिहार बुजुर्ग कटहरी बाग सहित अन्य विरोध करने लगे। गांव वालों के मौजूदगी में पंचायत के बाद निर्माण पूरा हुआ। एक अप्रैल की शाम को रोहित, मंगेश गोलू तथा इनके साथ कुछ लोग आए और दीवार तोड़ दी। पुलिस इस मामले में रोहित गुप्ता निवासी बिहार बुजुर्ग कटहरी बाग थाना तमकुही और मंगेश, गोलू,रंजू पता अज्ञात समेत पांच नामजद और अज्ञात पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राकेश रोशन ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
--
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल
तमकुहीराज। बृहस्पतिवार की नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर नौ तिलकनगर निवासी ध्रुव चौहान (60) साइकिल से सेवरही गए थे। काम निपटाने के बाद वापस लौटते समय बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दिया। घायल बुजुर्ग का सीएचसी तमकुहीराज लोगों ने पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
--
तमंचा के साथ आरोपी गिरफ्तार
पडरौना। पुलिस बृहस्पतिवार को वाहनों की जांच क रही थी। इस दौरान संदेह के आधार पर उधर से गुजर रहे युवक को पुलिस ने रोका। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने युवक की पहचान शहर के साहेबगंज कानू टोला निवासी शंभू चौहान के रूप में किया। इंस्पेक्टर सुशील शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर आरोप को जेल भेज दिया गया।