फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Temple looting case: Police get to the bottom of the incident

मंदिर लूट प्रकरण : घटना के तह तक पहुंची पुलिस

Fri, 31 Jan 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 31 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Temple looting case: Police get to the bottom of the incident
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के संखपार गांव के पास स्थित जमकातर माता मंदिर के पुजारी बालकदास त्यागी को चाकू मारकर दानपत्र की राशि लूट ले जाने के मामले में दो दिन बीत गए, लेकिन हमलावरों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल के समीप कई ईंट भट्ठे पर पुजारी के बयान और शक के आधार पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। इसके सहारे पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा कर सकती है। हाटा कोतवाली के शंखापर गांव के समीप जमकातर माता मंदिर के पुजारी को लुटेरों ने मंगलवार की रात चाकुओं से हमला कर जख्मी कर दिया था। पुजारी ने दानपेटी लूटकर ले जा रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास किया था। इस घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना के पर्दाफाश के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाई थी। सभी टीमों ने बुधवार को मंदिर पहुंच कर जांच पड़ताल की और पुजारी का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से एसओजी और फॉरेंसिक टीम भी इस मामले में छानबीन कर रही है। मंदिर के आस-पास के लोगों की मानें तो बुधवार को घटना स्थल से कुछ दूर एक भट्ठे के समीप खाली दान पेटी मिली थी। पुजारी बालकदास त्यागी के बयान और दानपेटी मिलने की जगह के बाद मंदिर के समीप ईंट भट्ठों पर जांच टीम ने दायरा बढ़ा दिया है। सूत्रों की मानें तो इस प्रकरण में पुलिस ने करीब बीस से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि घटना के तह तक जांच टीम पहुंची चुकी है और जल्द ही घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग कई टीम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed