फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Temperatures reached 42 degrees, heatwaves scorched people

Kushinagar News: 42 डिग्री तक पहुंचा पारा, लू ने लोगों को झुलसाया

Fri, 25 Apr 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 25 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Temperatures reached 42 degrees, heatwaves scorched people
पडरौना। मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को गर्म रहा। अधिकतम पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 25 डिग्री रहा। दिनभर चलीं गर्म हवाओं के कारण सड़कें सूनी रहीं तो लोग छांव की तलाश में इधर उधर भागते दिखे। शुक्रवार को भी मौसम इसी तरह गर्म रहने का अनुमान है। 10 किमी की रफ्तार से पूरे दिल लू चला। जिले में मौसम का पारा पूरे दिन चढ़ा रहा। सुबह आठ बजे से ही मौसम गर्म होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धूप के कारण हो रही गर्मी का असर यातायात पर भी पड़ा। दोपहर को रोडवेज बस स्टैंड पर सन्नाटा रहा। शहर के अंदर सड़कें सूनीं दिखाई दीं।
विज्ञापन

जिन छात्रों को स्कूल जाना था वह भी वापसी में छांव की तलाश करते दिखे। दिन पर चली गर्म के चलते बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर बाहर निकले। गर्मी की वजह से चाय आदि की दुकानों के बचाव लस्सी, छाछ और गन्ने का जूस लोग पीते दिखे। मौसम के तल्ख तेवर से आवागमन करने वालों को और भी असुविधा हो रही है। गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण जिला मुख्यालय में 12 बजे के बाद मुख्य बाजार, मुख्य चौराहों व सार्वजनिक जगहों पर आवाजाही कम नजर आई। हर कोई सिर और चेहरा ढक कर खुद को गर्मी से बचाने का प्रयास करते नजर आए। सूरज की गर्म किरणें बदन में चुभने लगीं। भीषण गर्मी से बेचैन लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। गर्मी ने पूरी तरह जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed