फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Temperatures dropped due to rain, relief from heat

Kushinagar News: बारिश से लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत

Tue, 20 May 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 20 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Temperatures dropped due to rain, relief from heat
पडरौना। शहर समेत जिले में सोमवार की सुबह शुरू हुई रिमझिम बारिश ने फिर से मौसम का मिजाज बदल दिया। सुबह से लेकर दोपहर तक कभी झमाझम तो कभी हल्की बारिश होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई थीं। पूरे दिन में करीब 38 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं करीब 13 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम सुहाना बना दिया।
विज्ञापन

जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे लुढ़क गया। दूसरी तरफ बारिश की वजह से शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव तो कम हुआ, लेकिन बारिश के बाद हुए कीचड़ की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार केरल में समान्यत: 30 मई तक मानसून आता है, लेकिन इस बार मानसून पहले सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से केरल में 25 से 26 तक मानसून आने की संभावना है। पांच से छह दिन पहले मानसून सक्रिय होने से केरल में दक्षिण उत्तरी विक्षोव सक्रिय हो गया है, जिससे वायुमंडल में दबाव बढ़ गया है। इसके चलते बंगाल की खाड़ी से निकली गर्म हवा की चलते जिले के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वह से रविवार की देर रात से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। सोमवार की सुबह करीब छह बजे से रिमझिम बारिश होनी शुरू हो गई। करीब 11 बजे तक बारिश होती रही। इसके बाद कुछ देर के लिए बारिश बंद हुई, लेकिन उसके बाद पुन: बूंदाबादी शुरू हो गई। हालांकि दोपहर करीब एक बजे के बाद बारिश थम गई। लेकिन इस दौरान तापमान लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्रीसेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य अधिकतम तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को मौसम का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed