फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Temperature increased by four degrees from normal...power cut increased the problem

Kushinagar News: सामान्य से चार डिग्री बढ़ा तापमान...बिजली कटौती ने बढ़ाई मुसीबत

Wed, 12 Jun 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 12 Jun 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Temperature increased by four degrees from normal...power cut increased the problem
अधिकतम 41 डिग्री और 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान, लो वोल्टेज के चलते पंखे और कूलर भी नहीं कर रहे काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सूरज की तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुबह नौ बजे ही तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक तो न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। दिन हो या रात लोगों को सुकून नहीं मिल रहा है। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली भी दगा दे रही है। गर्मी बढ़ने के साथ लो-वोल्टेज और बार-बार फाल्ट की शिकायतें बढ़ गई हैं। घर में लगे पंखे और कूलर भी सही से काम नहीं कर रहे हैं।
मंगलवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वैसे तो मंगलवार की सुबह आसमान में हल्के बादल छाए थे। लोग बारिश की उम्मीद लगा रहे थे, लेकिन करीब आठ बजे बादल छंट गए और धूप तीखी हो गई। दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश बढ़ती गई। आने वाले पांच दिनों तक मौसम यथावत रहने की संभावना जताई जा रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए घर निकले लोग सिर पर गमछा बांधे दिखे। छाता के सहारे महिलाएं आ-जा रही थीं। मंगलवार को मौसम का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अधिकतम तापमान में आने वाले दिनों में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, रात के समय में भी लोगों को गर्मी से बीते कुछ दिनों से राहत मिली हुई है।
विज्ञापन



शहर के विद्युत उपकेंद्र ओवरलोड
भीषण गर्मी में शहर के विद्युत उपकेंद्र ओवरलोड हो रहे हैं। लोगों को हर घंटे अघोषित कटौती का सामान करना पड़ रहा है। बार-बार ट्रिप हो रही बिजली परेशानी बढ़ा रही है। सामान्य दिनों में 400 एंपियर पर चलने वाले उपकेंद्रों को गर्मी में 600 एंपियर तक की बिजली देनी पड़ रही है। इससे उपकरणों पर खतरा बढ़ गया है। बिजली कर्मचारियों की मानें तो शहर में पिछले साल की तुलना में करीब 20 प्रतिशत खपत बढ़ गई है। इससे विद्युत उपकेंद्रों पर स्थापित पावर ट्रांसफॉर्मर हांफ रहे हैं। शहर के टाउन-एक, टाउन-दो, परसौनी और दुदही उपकेंद्र ओवर लोड चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग बढ़ने से हर घंटे कट रही बिजली
बिजली की बेतहाशा बढ़ी मांग के कारण बार-बार ट्रिप होने की समस्या बढ़ गई है। हर घंटे हो रही बिजली कटौती से सभी परेशान हैं। निगम के अफसरों का कहना है कि बिजली की खपत बढ़ने से लोकल फाल्ट की समस्याएं अधिक आ रही हैं। खपत बढ़ने के कारण ही निर्धारित वोल्टेज में बिजली भी नहीं मिल पा रही है। बिजली कर्मियों का कहना है कि बिजली घर से ही 33 हजार वोल्ट के स्थान पर 27 हजार वोल्टेज मिल रहा है। उपभोक्ताओं को 8000 से 9000 वोल्टेज सप्लाई दी जा रही है। पडरौना विद्युत उपकेंद्र के एक्सईएन इंद्रराज यादव ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण बिजली की खपत बढ़ी है। उपकेंद्र ओवर लोड हो रहे हैं। हालांकि इसका असर आपूर्ति पर नहीं आने दिया जा रहा है। फाल्ट की शिकायत मिलने पर बिजली कर्मियों को भेजकर तत्काल सही कराया जा रहा है।


हृदय पर पड़ता है दबाव
नगर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. संजीव सुमन ने बताया कि गर्मी बढ़ने से शरीर के तापमान में भी वृद्धि होती है। इससे शरीर में थकावट होने लगती है। गर्मी बढ़ने पर शरीर का रक्त प्रवाह त्वचा की ओर पुनर्निर्देशित करने लगता है, जिससे हृदय को सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इससे त्वचा पर उभार, मांसपेशियों में ऐंठन, सिरदर्द, चक्कर आना, मतली या कई अन्य बीमारियां होने लगती हैं। गर्मी से बचने के लिए दिन के पहले या बाद के कार्यों को शेड्यूल करें। सिर पर टोपी और शरीर में ढीले, हल्के कपड़े पहनें। यदि स्वास्थ्य खराब हो तो तत्काल डॉक्टर से मिलकर सलाह लें।

अस्पताल में भर्ती मरीज व तीमारदार परेशान
उमस भरी गर्मी से अस्पतालों में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार भी परेशान हैं। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे रविंद्रनगर मेडिकल कॉलेज के चाइल्ड वार्ड में लगा एसी 16 डिग्री पर चल रहा था। इसके अलावा इस वार्ड में लगे सभी पंखे भी चल रहे थे, लेकिन उसका असर नहीं हो रहा था। भर्ती मरीजों के तीमारदार वार्ड की खिड़कियां खोल रखे थे, वहीं कॉलेज के बर्न वार्ड की खराब एसी अब तक सही नहीं की जा सकी है। वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि इस वार्ड के लिए नई एसी आ गई है। आज कल में लगवा दी जाएगी। अस्पताल आए मरीजों के तीमारदार भी उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। हालत यह थी कि वेटिंग रूम में लगे पंखे चल रहे थे, लेकिन वहां बैठे लोग गमछे से पसीना सूखाते दिखे।






मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिन अधिकतम 40 से 42 डिग्री और न्यूनतम 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान 14-18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी। 15 जून को शुष्क मौसम और बारिश की उम्मीद है। इस अवधि में गर्म दिन बना रहेगा, जिससे हीट वेव की स्थिति बन सकती है। -श्रुति वी सिंह, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया, कुशीनगर।



आगामी पांच दिनों तक सामान्य के साथ अनुमानित अधिकतम और न्यूनतम तापमान

दिन ...... सामान्य .... अधिकतम --- सामान्य..... न्यूनतम
मंगलवार .... 37 ...... 42 ............ 26.22 ....... 28.4
बुधवार ....37.4 ....... 42 ...... 26.42 ....... 30
बृहस्पतिवार .... 37.1 ...... 42 -- 26.32 ...... 29
शुक्रवार .... 36.8 ......... 41 --- 26.33 ........ 29
शनिवार ....36.4 ........ 40 ---- 25.97 ....... 27

स्रोत : कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया, कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed