फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Temperature dropped due to rain, clouds will remain today also

Kushinagar News: बारिश से गिरा तापमान, आज भी छाए रहेंगे बादल

Tue, 29 Apr 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 29 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to rain, clouds will remain today also
पडरौना। जिले में लोगों को सोमवार को पिछले एक सप्ताह से जारी गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही बदली छाई रही, जिससे लोगों को राहत मिलने के साथ ही बाजार व पार्क में भीड़ देखने को मिली। पिछले एक सप्ताह से लगातार पारा 40 से 42 डिग्री के बीच रहा। इसके कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। रविवार की दोपहर बाद अचानक मौसम में हुए बदलाव के बाद रात में झमाझम बारिश हुई। सोमवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिन के समय जिले के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी भी हुई। इससे बीते करीब एक सप्ताह से गर्मी से परेशान रहे लोगों को राहत मिली। तापमान में गिरावट से शहर के धर्मशाला रोड, मेन बाजार, गुदरबाजार समेत सभी मार्केट में लोगों की भीड़ उमड़ी। दुकानों पर गर्मी के कपड़े, लोवर, टी-शर्ट, कॉटन के सूट, महिलाओं की प्रिंटेड टी शर्ट, पजामा, दुपट्टा, गमछा व कैप आदि की खरीदारी की। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि रविवार की आई आंधी और बारिश का असर सोमवार को भी रहा है। इसके चलते मौसम सुहाना रहा। इस दिन मौसम का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed