फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tehsildar accused of corruption

Kushinagar News: तहसीलदार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Tue, 14 Oct 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar accused of corruption
कुशीनगर। बार संघ तमकुहीराज के महामंत्री अजय राय ने तहसीलदार तमकुहीराज पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। बार संघ महामंत्री के समर्थन में सोमवार को बार संघ तमकुहीराज के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। बार संघ तमकुहीराज के महामंत्री के आह्वान पर सोमवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलदार पर दाखिल-खारिज के मामलों में भ्रष्टाचार और मनमानी का आरोप लगाते हुए न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। बार संघ तमकुहीराज के महामंत्री अजय राय ने बताया कि तहसील में बिना सुविधा शुल्क के कोई कार्य नहीं होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसीलदार के व्यवहार और कार्यशैली से अधिवक्ताओं व आम जनता में आक्रोश है। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि बार और बेंच के बीच आपसी तालमेल बनाकर मामले का पटाक्षेप कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed