फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager's body found in pond, sparks outcry

Kushinagar News: पोखरे में मिला किशोर का शव, मची चीख-पुकार

Sun, 19 Oct 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Teenager's body found in pond, sparks outcry
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के खेसिया मंसाछापर गांव में शुक्रवार की शाम को नहाते समय पोखरे में डूबे किशाेर का शव शनिवार की सुबह गोताखोरों ने बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलते ही युवक के परिवार में चीख पुकार मच गया। गांव का शेषनाथ पुत्र अर्जुन गौड़ शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पोखरा टोला स्थित पोखरे में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में डूब गया। गांव के लोगों ने शोर मचाया और बचाने की कोशिश की, लेकिन लोगों का प्रयास विफल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर आई जटहां बाजार थाना पुलिस गांव के लोगों की मदद से खोजबीन शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण शव को खोजने में समस्या होने लगी। शनिवार की सुबह गोताखोर की मदद से किशोर का शव पोखरे से बरामद किया। इस संबंध में एसओ आलोक कुमार यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed