फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager's body found hanging from a litchi tree in Narahwa Deeh.

Kushinagar News: नरहवां डीह में लीची के पेड़ से लटका मिला किशोर का शव

Thu, 13 Aug 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Teenager's body found hanging from a litchi tree in Narahwa Deeh.
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नरहवां डीह गांव में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक बगीचे में लीची के पेड़ से किशोर का शव लटकता मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

सुशांत विश्वास (17) निवासी जनाही रोड, चंडी ताला, हुगली, कोलकाता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब छह महीने पहले वह अपने एक साथी के साथ नरहवां डीह गांव आया था। दोनों ने नंदलाल कुशवाहा का कमरा किराए पर लेकर वहां मिठाई की दुकान शुरू की थी। बुधवार सुबह सुशांत का शव दुकान से कुछ दूरी पर स्थित बगीचे में लीची के पेड़ से लटका मिला। शव देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के साथ रहने वाले युवक से पूछताछ की गई है। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है और युवक की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शनि कुमार ज्वाला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed