{"_id":"65effb06a9bd41d9e3037e75","slug":"teenager-missing-from-home-case-registered-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-113978-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर से किशोरी लापता, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर से किशोरी लापता, केस दर्ज
Tue, 12 Mar 2024 12:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:20 PM IST
विज्ञापन
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के एक जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाली किशोरी रात में घर से लापता हो गई। किशोरी के पिता ने तरयासुजान पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने तरयासुजान पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी नाबालिग पुत्री जो कक्षा आठ की छात्रा है। 9 मार्च को करीब ग्यारह बजे से घर से लापता है। पीड़ित की पुत्री रात में घर के बाहर बने बाथरूम में गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर के अंदर नहीं आई तो उसके घर के लोग बाहर जाकर देखे तो लड़की बाथरूम में नहीं थी। किशोरी के परिजनों ने रात से ही उसे खोजना शुरू कर दी। काफी ढूंढ़ने के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला। किशोरी के पिता ने अनहोनी होने की आशंका जताई है। मामले में एसओ तरयासुजान आशुतोष सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।