फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager hangs himself at night after an argument with his grandfather.

Kushinagar News: दादा से विवाद करने के बाद रात को किशोर ने लगाई फांसी

Sun, 21 Jun 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Teenager hangs himself at night after an argument with his grandfather.
‎सीताराम चौराहा। ‎तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव सपही टड़वा के भरवा टोली में 17 वर्षीय किशोर शुक्रवार की रात दादा से कहासुनी के फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फाॅरेंसिक टीम भी पहुंचकर मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

‎भरवा टोली निवासी राजा तीन दिन पहले हैदराबाद से अपने घर आया था। उसकी मां वर्षों से परिवार से अलग रह रही हैं, जबकि पिता गुजरात में रोजगार करते हैं। घर लौटने के बाद वह स्थानीय स्तर पर अंडे का कारोबार कर रहा था। मृतक के दादा मोतीलाल गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर राजा से उनकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद रात में सभी लोग सो गए। शनिवार भोर में जब वह उठे तो राजा टिनशेड के नीचे बांस के सहारे गमछे के फंदे से लटका मिला। तत्काल उसे नीचे उतारकर बचाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हर पहलुओं की जांच की। मौके पर फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएं। एसओ आलोक कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed