{"_id":"61291da18ebc3e7a224b635a","slug":"teenager-dies-in-road-accident-kushinagar-news-gkp406996111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में किशोरी की मौत
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में किशोरी की मौत
साइकिल से रामकोला की तरफ जा रही थी
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीगंज। रामकोला-कप्तानगंज मार्ग के लुकपुर चौराहे पर पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे रामकोला सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रामकोला थानाक्षेत्र के ग्राम चंदरपुर खास निवासी रामसेवक गुप्ता की बेटी आंचल गुप्ता (16) शुक्रवार को साइकिल से रामकोला की तरफ जा रही थी। अभी लुकपुर चौराहा के पास पहुंची थी कि एक पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी रामकोला ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पिकअप को थाने ले आई और किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।