फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager dies in accident

Kushinagar News: हादसे में किशोर की मौत

Mon, 24 Nov 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 24 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies in accident
कुशीनगर। रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के डुमरभार निवासी छात्र की सड़क हादसे में शनिवार की रात मौत हो गई। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौटते समय जानकी नगर के पास हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन पर प्राथमिकी दर्ज किया है। डुमरभार गांव निवासी शिव कुमार का 14 वर्षीय बेटा अखिलेश सिंह कक्षा आठ का छात्र था। शनिवार की रात को वह गांव से कुछ दूरी पर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। घर लौटते समय रात करीब 8.30 बजे अभी वह जानकी नगर के पास पहुंचा था कि पडरौना की ओर से जा रही अज्ञात चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया।
विज्ञापन

इसके साथ मौजूद अन्य किशोर बाल-बाल बच गए। सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंच गई। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया के अज्ञात वाहन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed