फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager dies after drowning in Maun drain

Kushinagar News: मौन नाले में डूबने से किशोर की मौत

Thu, 23 Jul 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after drowning in Maun drain
बोदरवार। कप्तानगंज क्षेत्र के भगवानपुर गांव में बुधवार को 12 वर्षीय किशोर की मौन नाले में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे घर वाले शव को निकालकर घर ले गए। घरवालों ने बताया कि किशोर के पिता विदेश रहते हैं। उनके आने पर शव का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन

यहां के शत्रुघ्न चौहान का 12 वर्षीय इकलौता पुत्र आदित्य चौहान दोस्तों के साथ दोपहर करीब तीन बजे मौन नाले में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। साथ नहा रहे दोस्तों के शोर मचाने पर पहुंचे गांव के लोग और परिजन आदित्य को किसी तरह नाले से निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

आदित्य की मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां सुशील चौहान आठ वर्षीय बेटी से लिपटकर रोते-रोते अचेता हो जा रही थीं। परिजनों ने बताया कि आदित्य के पिता विदेश रहते हैं। घटना की उन्हें जानकारी दे दी गई है। वे वहां से स्वदेश के लिए चल दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed