फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   teenager died in suspicious circumstances

Kushinagar News: संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की मौत, बिस्तर पर मिला शव

Mon, 20 Feb 2023 02:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गंगुआ बाजार।
संवाद न्यूज एजेंसी गंगुआ बाजार। Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 Feb 2023 02:12 PM IST
सार

बिहार प्रदेश के भोरे थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव की नंदनी(17) पुत्री दिलीप कुमार तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कटहरी बाग में अपनी नानी के घर रहती थी। दो दिन पूर्व उसकी नानी कहीं रिश्तेदारी में चली गईं। किशोरी अकेली घर में थी। रविवार की शाम तक वह  बाहर निकली तो गांव की उसकी परिचित कुछ युवतियां नंदनी के घर गईं। धक्का देने पर दरवाजा खुल गया। कमरे में किशोरी अपने बिस्तर पर मृत पड़ी थी।

विज्ञापन
teenager died in suspicious circumstances
मृतक नंदनी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कटहरी बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत हो गई। रविवार की देर शाम उसका शव कमरे में बिस्तर पर मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी घर में अकेली थी। इसलिए गांव में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। पुलिस कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन


बिहार प्रदेश के भोरे थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव की नंदनी(17) पुत्री दिलीप कुमार तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कटहरी बाग में अपनी नानी के घर रहती थी। दो दिन पूर्व उसकी नानी कहीं रिश्तेदारी में चली गईं। किशोरी अकेली घर में थी।
विज्ञापन


रविवार की शाम तक वह  बाहर निकली तो गांव की उसकी परिचित कुछ युवतियां नंदनी के घर गईं। धक्का देने पर दरवाजा खुल गया। कमरे में किशोरी अपने बिस्तर पर मृत पड़ी थी। युवतियों ने अपने घर जाकर इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पाकर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के शव के पास ही उसका मोबाइल फोन मिला। बगल में दुपट्टा पड़ा हुआ था, जिसमें गांठ बंधी थी। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि दोपहर 12 बजे तक किशोरी को अगल-बगल के लोगों ने देखा था। शाम को घटना की जानकारी हुई।

इस संबंध में एसएचओ नीरज राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।  दो साल से किशोरी अपनी नानी के पास रहती थी। मामले की छानबीन की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed