फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenager body found in sugarcane field in kushinagar news

Kushinagar News: गन्ने के खेत में मिला किशोरी का शव, परिजनों ने तुरंत कर दिया अंतिम संस्कार

Mon, 04 Jul 2022 03:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Jul 2022 03:48 PM IST
सार

हनुमानगंज थाने के एसओ संतोष यादव का कहना है कि किशोरी की मौत मामले में छानबीन की जा रही है। पुलिस के पहुंचने से पहले शव को क्यों और किसके सह पर जला दिया गया, इसका पता लगाया जा रहा है। इस घटना में किशोरी के घरवालों की तरफ से कोई तहरीर या सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
Teenager body found in sugarcane field in kushinagar news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के निकट गन्ने के खेत में एक किशोरी का शव मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कराकर साक्ष्य मिटा दिया गया। किशोरी की मौत का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि हनुमानगंज थाना क्षेत्र की हाईस्कूल की एक छात्रा की गांव के एक युवक से नजदीकी थी। गांववालों के मुताबिक लड़के व लड़की को किशोरी के परिजनो ने एक साथ देख लिया और इसके दूसरे दिन रविवार को गांव के सटे सरेह में किशोरी का शव गन्ने के खेत में सुबह पड़ा था।
विज्ञापन


लोगों के मुताबिक उसके सिर पर चोट का निशान था। पुलिस को सूचना देने के बजाय गांव के कुछ लोग सक्रिय हो गए और आनन फानन में शव को जलवा दिया। इसकी सूचना किसी ने हनुमानगंज पुलिस को दी तो एक नायब दरोगा गांव में पहुँचे और बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस परिवार में चार साल पहले भी एक लड़की की मौत संदिग्ध हाल में हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने  किशोरी के मौत के राज से पर्दा उठाने के लिए जांच में जुट गई है। सोमवार को कुछ लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई।

एक अन्य महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट

एक दूसरे मामले में हुई महिला की संदिग्ध मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण अस्पष्ट आया है।हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक महिला का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट होने से विसरा सुरक्षित रखा गया है।

हनुमानगंज थाने के एसओ संतोष यादव का कहना है कि किशोरी की मौत मामले में छानबीन की जा रही है। पुलिस के पहुंचने से पहले शव को क्यों और किसके सह पर जला दिया गया, इसका पता लगाया जा रहा है। इस घटना में किशोरी के घरवालों की तरफ से कोई तहरीर या सूचना नहीं मिली है। घटना की वजह क्या थी, इसकी तहकीकात की जा रही है। रामनगर में महिला की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई स्पष्ट तथ्य सामने नहीं आया है, विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed