फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenage girl reported attacked by tiger in Kushinagar, seriously injured

Kushinagar News: किशोरी पर बाघ ने किया हमला...सहमें ग्रामवासी- गंभीर रुप से घायल; अस्पताल में भर्ती

Sat, 16 Aug 2025 10:49 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 16 Aug 2025 10:49 AM IST
सार

गाँव के सटे सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य तथा वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल हैं। यहाँ से हिंसक जानवर ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। लोगों में भय व्याप्त है। जहां घटना हुइ है वह क्षेत्र खडडा वन क्षेत्र अन्तर्गत आता है।

विज्ञापन
Teenage girl reported attacked by tiger in Kushinagar, seriously injured
बाघ के हमले में घायल किशोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुशीनगर जिले के गंडक नदी पार खडडा क्षेत्र के  बसंतपुर गाँव के सरेह में घास काट रही 14 वर्षीय किशोरी पर बाघ ने हमला कर  गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए महराजगंज ले जाया गया, जहां अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन


महराजगंज जनपद के सोहगीबरवा गाँव की रहने वाली नमिता पुत्री सुग्रीव उर्फ गोबर  शुक्रवार दोपहर बाद खडडा क्षेत्र की सीमा मे बसंतपुर गाँव के सरेह में गाँव के ही कुछ सहेलियो के साथ गन्ने के खेत में घास काट रही थी। तभी नमिता पर बाघ ने हमला कर दिया और खींच कर ले जाने लगा।
विज्ञापन


साथ की बच्चियों ने शोर मचाया तो रमइ प्रसाद व दो और लोग शोर मचाते हुए दौड़े। तब जाकर बाघ ने लड़की को छोड़ा। उसे गंभीर हाल में सोहगीबरवा ले जाया गया ,जहां से इलाज हेतु महराजगंज जिला अस्पताल भेज दिया गया। बताते चलें कि इन गाँव के सटे सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य तथा वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहाँ से हिंसक जानवर ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। लोगों में भय व्याप्त है। जहां घटना हुइ है वह क्षेत्र खडडा वन क्षेत्र अन्तर्गत आता है। सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य के शिवपुर रेंज के फारेस्टर रामफेर का कहना है कि वह क्षेत्र खडडा रेंज में पड़ता है। फिर भी टीम गयी थी। लोगों ने बताया है कि बाघ ने ही हमला किया था। वन निगम टीम इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed