{"_id":"6a384cda38fb22aa23021698","slug":"teenage-girl-goes-missing-on-way-to-school-fears-of-foul-play-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-162225-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्कूल के रास्ते से किशोरी लापता, अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्कूल के रास्ते से किशोरी लापता, अनहोनी की आशंका
Mon, 22 Jun 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली के रामपुर बुजुर्ग गांव की किशोरी के स्कूल के रास्ते से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता ने गांव के ही दो युवकों पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामपुर बुजुर्ग के दूधनाथ प्रसाद ने तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी 22 मई को स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं अई। घर से निकलते समय वह कुछ जेवरात और नकदी भी अपने साथ ले गई है। खोजबीन में पता चला कि गांव के अच्छेलाल पुत्र रामअशीष ने अर्जुन पुत्र श्रीकृष्ण के सहयोग से उनकी पुत्री को भगा लिया है। कोतवाल संजय दुबे का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। संवाद