फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teenage girl eloped with neighbor, brother commits suicide after seeing wedding photo

Kushinagar News: पड़ोसी के साथ भागी किशोरी, शादी का फोटो देख भाई ने की खुदकुशी

Sat, 20 Sep 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl eloped with neighbor, brother commits suicide after seeing wedding photo
दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के दूसरे समुदाय की किशोरी को पड़ोस में रहने वाला युवक भगा ले गया। इसके बाद उसने शादी रचा ली। शादी का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह देख किशोरी का भाई पहले रोया और फिर बृहस्पतिवार की रात फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बहन के करतूत से आहत होकर इस तरह का कदम उठा लिया। क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी पड़ोस के रहने वाले 30 वर्षीय युवक के साथ आठ सितंबर को भाग गई। बहन के घर से भागने के बाद उसके भाई ने कई दिनों तक ढूंढ़ा। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ 13 सितंबर को विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed