{"_id":"6a18a2b4637457c69e0d67da","slug":"teenage-girl-climbs-mobile-tower-in-desperate-bid-to-free-her-lover-brought-down-after-two-hours-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-160755-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रेमी को छुड़ाने की जिद में मोबाइल टाॅवर पर चढ़ी किशोरी, दो घंटे बाद उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रेमी को छुड़ाने की जिद में मोबाइल टाॅवर पर चढ़ी किशोरी, दो घंटे बाद उतारा
Fri, 29 May 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 29 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
हाटा क्षेत्र में टावर पर चढ़ी किशोरी,स्रोत सोशल मीडिया
- फोटो : Archive
सुकरौली। हाटा नगर में बृहस्पतिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किशोरी प्रेमी को जेल से छुड़ाने की मांग को लेकर मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गई। करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत और समझाने के बाद किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारा।
जानकारी के अनुसार, किशोरी हाटा नगर के एक वार्ड की निवासी बताई जा रही है। उसका अपने ही समुदाय के एक युवक से प्रेम संबंध था। कुछ दिनों पहले दोनों घर से चले गए थे, जिसके बाद परिजनों ने हाटा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था। किशोरी के नाबालिग होने के कारण युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था।
बताया जा रहा है कि युवक के जेल जाने से नाराज किशोरी गुरुवार शाम अचानक नगर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई और अपने प्रेमी को रिहा करने की मांग करने लगी। टावर पर किशोरी को चढ़ा देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने करीब दो घंटे तक किशोरी को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद किशोरी नीचे उतरने को तैयार हुई। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ कोतवाली ले गई। कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि किशोरी नाबालिग है तथा उसका प्रेमी न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है। किशोरी और उसके परिजनों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है।