Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teen dies due to lightning strike

Kushinagar News: बिजली गिरने से किशोर की मौत

Mon, 30 Jun 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 30 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Teen dies due to lightning strike
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के महुई गांव में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महुई गांव के रहने वाले रमेश गोड़ का 15 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु उर्फ वीरू अपने घर के बाहर खेल रहा था। दोपहर के समय अचानक से मौसम बदला और बदली छा गई। बिजली कड़कने लगी और बूंदा बांदी भी शुरू हो गई। इसी बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से अभिमन्यु बुरी तरह से झुलस गया। परिवार के लोग आनन फानन में उसे लेकर हाटा सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर विधायक मोहन वर्मा भी हाटा अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिवार के लोगों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed