{"_id":"68c71763f17f8315be010ade","slug":"teen-dies-due-to-drowning-in-karmaha-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-145332-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: करमहा में किशोर की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: करमहा में किशोर की डूबने से मौत
Mon, 15 Sep 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
हाटा। नगर पालिका हाटा के वार्ड संख्या तीन करमहा नगर मोहल्ले में स्थित एक तालाब में नहाने गए एक बालक की डूबने से मौत हो गई। बालक के मौत की खबर सुनते ही उसके परिवार में मातम छा गया।
हाटा के करमहा नगर मुहल्ले के रहने वाले ब्रह्मानंद प्रसाद का 14 वर्षीय पुत्र अंश कुमार अपने मोहल्ले के पोखरे में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया। अभी कोई कुछ समझ पाता तब तक डूबने लगा। तालाब के पास मौजूद कुछ लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो लोगों ने बालक को पोखरे से निकाला। तब तक वह अचेत हो चुका था। परिजन बालक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। अंश हाटा स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 8 छात्र था।