{"_id":"61ae0ef2d5fb354e8b5bbb3b","slug":"teasing-of-women-kushinagar-news-gkp4188707184","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों ने स्कूटी सवार महिला से की छेड़छाड़, टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदों ने स्कूटी सवार महिला से की छेड़छाड़, टक्कर मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहदों ने स्कूटी सवार महिला से की छेड़छाड़, टक्कर मारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पिपरा बाजार। सोमवार की दोपहर में स्कूटी सवार एक महिला के साथ चार शोहदों ने छेड़छाड़ की। उसके बाद स्कूटी को टक्कर मार दिया, जिससे महिला गिर गई। घायल महिला को पुलिस ने महिला अस्पताल भेजवाया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला स्कूटी से जिला मुख्यालय किसी कार्य से गई थी। वहां से वापस आते समय पडरौना कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ी गांव के पास एक बाइक पर सवार चार युवक उसके साथ छेड़खानी करते हुए ओवरटेक करने लगे। महिला की तरफ से विरोध करने पर मनचलों ने उसके स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजवाया। इस संबंध में पडरौना कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस को मौके पर भेजा गया है। जांच की जा रही है।