{"_id":"69cc320c30121aa93e06f675","slug":"teams-from-pagra-and-babhnauli-reach-the-semifinals-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157312-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सेमीफाइनल में पहुंचीं पगरा व बभनौली की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सेमीफाइनल में पहुंचीं पगरा व बभनौली की टीमें
Wed, 01 Apr 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
सीताराम चौराहा। यज्ञ समिति राजापाकड़ धाम क्रिकेट समिति की तरफ से आयोजित चार दिवसीय श्री अंजनीसुत रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। बभनौली और पगरा की टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
उद्घाटन मैच में अजयनगर इलेवन ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बभनौली इलेवन के बल्लेबाजों ने निर्धारित छह ओवर में सात विकेट पर 42 रन खड़े कर दिए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजयनगर की टीम निर्धारित ओवरों में चार विकेट खोकर 38 रन ही बना सकी। इस तरह बभनौली की टीम चार रन से मैच जीत कर सेमीफाइनल में पहुंच गई। मैच में न्यूटन को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच चुना गया।
दूसरे क्वार्टर फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए जेएमडी क्रिकेट क्लब राजापाकड़ की टीम ने छह ओवर में सात विकेट पर 36 रन बनाई। इसके जवाब में खेलने उतरी पगरा की टीम ने मात्र 4.5 ओवर खेल कर लक्ष्य हासिल कर लिया। मंटू को मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता का शुभारंभ डाॅ. आनंद यादव व प्रधान प्रतिनिधि सिकंदर शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
इस दौरान मृत्युंजय सिंह मोनू, हरेश यादव, ओंकार यादव, राजन सिंह, विशाल तिवारी, संदीप उर्फ भोलू यादव, अंशुमान मिश्र उर्फ साहब, रवि वर्मा, अनूप गोंड, डबलू मिश्र, ओमप्रकाश कुशवाहा, हरिओम गुप्ता, राजन कुशवाहा, राकेश गुप्ता, राजन यादव, विशाल यादव, सोनू, यश यादव, अमित यादव, पीयूष यादव आदि मौजूद रहे।