{"_id":"58daa8034f1c1b447763f566","slug":"team-stay-half-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल की सूचना पर आधे घंटे तक बैठी रही टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल की सूचना पर आधे घंटे तक बैठी रही टीम
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 28 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
आधे घंटे तक बैठी रही टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। मंगलवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की द्वितीय पॉली में रसायन विज्ञान की परीक्षा के दौरान एक केंद्र पर नकल के शिकायतों की जांच करने पहुंचे सचल दस्ते ने आधे घंटे तक वहीं रुककर निगरानी की। एक परीक्षा केंद्र पर कई बच्चे बेहोश हो गए। परीक्षा केंद्र पर ही प्राथमिक उपचार कराया गया।
दूसरी पाली में इंटर के रसायन विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र के लिए 19800 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1634 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बही खाता विषय में पंजीकृत 1089 में से 123 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। कृषि अर्थशास्त्र विषय के 401 में से 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के दौरान खड्डा के गांधी इंटर कालेज में कुछ परीक्षार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था कराने की शिकायत मिली थी। इस पर डॉयट प्रवक्ता अरुण कुमार की अगुवाई वाला सचल दस्ता यहां पहुंचा और सीटिंग प्लान के हिसाब से परीक्षार्थियों की जांच की गई। अरुण कुमार ने बताया कि वे करीब आधे घंटे तक केंद्र पर रुके रहे। जिस व्यक्ति ने फोन से शिकायत की थी, उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया था। इसके अलावा डॉक्टर राममनोहर लोहिया कन्या इंटर कालेज समेत कुछ अन्य परीक्षा केंद्रों की भी जांच हुई। पडरौना नगर के उदित नारायण इंटर कालेज स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रही कुमारी रीमा निगम, वंदना बरनवाल और अर्चना तिवारी कुछ देर के अंतर में बेहोश हो गईं। केंद्राध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने डॉक्टर एनबी राय को बुलाकर तीनों परीक्षार्थियों का प्राथमिक उपचार कराया।