{"_id":"69ed258e4f0a7c200e0ae4fa","slug":"team-reaches-village-after-village-informs-women-of-their-rights-and-safety-measures-kushinagar-news-c-227-1-sdn1035-157204-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गांव-गांव पहुंची टीम, महिलाओं को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गांव-गांव पहुंची टीम, महिलाओं को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय
Sun, 26 Apr 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत पुलिस की ओर से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा उपाय, साइबर अपराध से बचाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
मुख्य अभियान के तहत थाना पथरा बाजार, ढेबरुआ, मोहाना, उसका बाजार, जोगिया उदयपुर और भवानीगंज क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने गांवों और स्कूलों में पहुंचकर महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया। ग्राम गनवरिया, अकरहरा, सजनी, सोनबरसा, परती बाजार और महुलानी चौरी सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में गुड टच-बैड टच, एंटी रोमियो अभियान और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और विभिन्न क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।