फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Maharashtra Team came for treatment of injured dog in Kushinagar

कुशीनगर: कई दिनों से रेलवे स्टेशन पर भटक रहा था घायल कुत्ता, इलाज के लिए महाराष्ट्र से आई टीम

Mon, 21 Jun 2021 09:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 21 Jun 2021 09:00 AM IST
सार

काफी तलाश के बाद देर रात रेलवे स्टेशन के पास मिला कुत्ता।

विज्ञापन
Maharashtra Team came for treatment of injured dog in Kushinagar
घायल कुत्ते को इलाज के लिए पशु अस्पताल लेकर पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर शहर के रेलवे स्टेशन के पास कई दिन से एक घायल आवारा कुत्ता घूम रहा रहा था, जिसके इलाज के लिए रविवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से दो लोग पहुंचे। ये लोग जानवरों की भलाई के लिए काम करने वाली एक संस्था के सदस्य हैं। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद रात में नौ बजे टीम ने इस कुत्ते को खोज लिया। पशु चिकित्सालय में कुत्ते का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, काले रंग के एक आवारा कुत्ते को किसी ने हंसिया मारकर जख्मी कर दिया था। हंसिया कुत्ते के पेट में घुसकर फंस गया था। शरीर में हंसिया फंसा कुत्ता कई दिन से घायल अवस्था में भटक रहा था। किसी ने इस घायल कुत्ते की फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी।
विज्ञापन


इस पोस्ट को पढ़कर महाराष्ट्र में जानवरों की देखभाल करने वाली संस्था ‘प्यार रेस्क्यू सेंटर’ के अर्पित सिंह ठाकुर और कुणाल महले रविवार सुबह पडरौना पहुंचे। इन लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन ने अपने कुछ वालंटियर को इस टीम की मदद में लगाया। रात में नौ बजे घायल कुत्ता रेलवे स्टेशन रोड पर दिखा। टीम ने इस कुत्ते को काबू में करके शरीर मे फंसा हंसिया निकालने का प्रयास किया। खुद सफलता नहीं मिली तो शहर के पशु चिकित्सालय लेकर गए।


टीम के सदस्यों का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो इलाज के लिए गोरखपुर व दिल्ली भी जाएंगे। इस दौरान चेयरमैन विनय कुमार जायसवाल, अभय मारोदिया, अतुल गुप्ता, विष्णु गुप्ता, अंचल गुप्ता, बबिता शर्मा, सरोज गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed