{"_id":"69ced422d1571ba7a00be2d9","slug":"team-inspects-construction-works-reprimands-contractor-kushinagar-news-c-205-1-ksh1028-157416-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टीम ने की निर्माण कार्याें की जांच, ठेकेदार को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टीम ने की निर्माण कार्याें की जांच, ठेकेदार को फटकार
Fri, 03 Apr 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
रहसू बाजार। भगवान बुद्ध से जुड़ी बुद्धकालीन कुकुत्था नदी के रहसू जनूबी पट्टी के पुरैना घाट पर पांच करोड़ की लागत से चल रहे निर्माण कार्यों की बृहस्पतिवार को जांच की गई। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता में अनियमितता पाए जाने पर टीम ने ठेकेदार को फटकार लगाई। गांव के लोगों ने जांच टीम से ठेकेदार के खिलाफ शिकायत की। लोगों का कहना था कि पाथवे और सीढ़ियों के निर्माण में सफेद बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। सीमेंट की मात्रा न के बराबर है।
पुरैना घाट पर घटिया निर्माण को लेकर गांव वालों ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस संबंध में बुधवार को प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर परियोजना प्रबंधक अजय सिंह उप प्रबंधक नीरज पांडेय बृहस्पतिवार को पुरैना घाट पर पहुंचे निर्माण कार्यों की की गुणवत्ता की जांच की। अनियमितता पाए जाने पर ठेकेदार को फटकार लगाई।
जांच टीम के सामने ठेकेदार का सुपरवाइजर पत्रकार से उलझ गया। मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। खबर लिखने पर एक पत्रकार के खिलाफ ठेकेदार के मुंशी पुलिस से शिकायत की थी। जांच करने पहुंची पुलिस ने मुंशी को फटकार लगाई।
विज्ञापन
परियोजना प्रबंधक अजय सिंह ने बताया कि निर्माण कार्याें में अनियमितता को लेकर गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया था। उसका संज्ञान लेकर जांच की गई है। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।