{"_id":"64f64652c82ebfc8d3061c84","slug":"teachers-union-staged-strike-for-restoration-of-old-pension-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-4083-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक संघ ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक संघ ने दिया धरना
Tue, 05 Sep 2023 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 05 Sep 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की तरफ से सोमवार को बीएसए कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित 18 सूत्री मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। शिक्षकों ने चेताया कि यदि मांगे शीघ्र पूरी नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
संघ के जिला संयोजक राजकुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक लगातार शासन की मंशा के अनुरूप परिश्रम कर बेसिक शिक्षा के उन्नयन में लगे हैं। लेकिन सरकार शिक्षक कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने में उदासीनता दिखा रही है। उन्होंने सरकार पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। संयुक्त मंत्री अनूप सिंह ने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति व स्थानांतरण आदि की मांग को लेकर कई बार मांग पत्र दिया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। धरने को रामदिनेश सिंह, अरुणेंद्र राय, अरविंद सिंह पटेल, विद्यासागर पांडेय, शंभू यादव आदि ने संबोधित किया। सुरेश रावत, ध्रुव नारायण यादव, प्रमोद यादव, श्रीकांत यादव, मुकुंद देव सिंह, सुप्रिया त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।