{"_id":"6925feec0ae33baa0f067fd6","slug":"teachers-submitted-a-memorandum-to-the-mp-in-protest-against-tet-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-149577-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टेट के विरोध में शिक्षकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टेट के विरोध में शिक्षकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
Wed, 26 Nov 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कुशीनगर के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को टेट की अनिवार्यता के विरोध में सांसद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा कि वर्षों से कार्यरत शिक्षकों पर अनिवार्य टेट लागू कराने का निर्णय अव्यवहारिक है।
यह शिक्षकों के सम्मान, अनुभव और शिक्षा व्यवस्था में उनके दीर्घकालिक योगदान की उपेक्षा भी करता है। गोरखपुर मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था में उत्कृष्ट सेवा दे रहे हैं। उनकी कार्यक्षमता सिद्ध एवं संतोषजनक है। ऐसे में उन पर पुनः टीईटी अनिवार्य करना अनुचित है। जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ल ने कहा कि यह निर्णय शिक्षकों पर अनावश्यक मानसिक दबाव उत्पन्न करता है।