फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teachers' protest tomorrow for restoration of old pension

Kushinagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों का धरना कल

Fri, 01 May 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 01 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Teachers' protest tomorrow for restoration of old pension
सुकरौली। पुरानी पेंशन योजना की बहाली और वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने सहित 16 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले के माध्यमिक शिक्षक 2 मई शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे करेंगे, जबकि संचालन की जिम्मेदारी जिलामंत्री गोविंद प्रसाद वर्मा संभालेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार धरना दोपहर एक बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा जाएगा। कार्यक्रम को शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह, वरिष्ठ शिक्षक नेता धर्मेंद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, आय-व्यय निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवंत चौधरी तथा अमित नाथ तिवारी समेत अन्य शिक्षक नेता संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे और जिलामंत्री गोविंद प्रसाद वर्मा ने बताया कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए यह धरना आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक शिक्षकों से कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed