फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teachers alleged that transfer list was prepared without any standard

Kushinagar News: शिक्षकों ने लगाया मानक विहीन स्थानांतरण सूची बनाने का आरोप

Sun, 22 Jun 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Teachers alleged that transfer list was prepared without any standard
पडरौना। शहर के तुलसी आवास विकास कॉलोनी स्थित तुलसी पार्क में शिक्षकों ने बैठक की। इसमें शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा परिषद सचिव कार्यालय से निर्गत सामान्य (समायोजन) स्थानांतरण सूची का विरोध कर उसे मानक विहीन बताया।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना था कि आवेदन से पहले 15 जिलों में जो रिक्त पदों की संख्या दिखाई गई थी वह कुल 33,054 थी। इसमें प्राथमिक वर्ग में 13266 सहायक अध्यापक व 410 प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक में 16009 सहायक अध्यापक व 3369 प्रधानाध्यापक के पद रिक्त थे। उन रिक्त पदों के सापेक्ष पूरे प्रदेश में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक में कुल 543 स्थानांतरण किए गए हैं।
विज्ञापन

यह कुल रिक्त पद के सापेक्ष महज दो प्रतिशत शिक्षकों को ही स्थानांतरण का लाभ मिला है। शिक्षकों ने कहा कि विभाग की तरफ से जिन 15 जिलों में रिक्त पदों का दावा किया गया था, उनमें से सिर्फ 10 जिलों में स्थानांतरण किए गए हैं। इससे स्पष्ट है कि स्थानांतरण सूची बनाने में मानक का पालन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बिंदपाल सिंह, बलराम, रामजी प्रजापति, वैभव द्विवेदी, नितिन, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed