फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Teacher narrowly escaped, car damaged

Kushinagar News: बाल-बाल बचे शिक्षक, कार क्षतिग्रस्त

Wed, 14 Feb 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 14 Feb 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Teacher narrowly escaped, car damaged
पकवा इनार। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार शिक्षक और चालक बाल-बाल बच गए। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे कुशीनगर में पढ़ाने के लिए कार से शिक्षक आईए खान बुद्ध इंटर कालेज के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी कार सड़क पर पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार शिक्षक व चालक को आसपास के लोगों ने पहुंचकर सुरक्षित बाहर निकाला। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

0
- पांच वांछित गिरफ्तार
पडरौना। कुशीनगर पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में छह वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना सेवरही में दो और बरवापट्टी, विशुनपुरा, कप्तानगंज और पडरौना कोतवाली पुलिस ने एक-एक वांछित को गिरफ्तार किया है। बरवापट्टी थानाक्षेत्र के दशहवा गांव के धोबीघटवा टोला निवासी शर्मा यादव को आर्म्स एक्ट में, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के लकमन गांव निवासी सुभाष, सेवरही थाना क्षेत्र के अहिरौली मिश्र गांव निवासी निकाबुद्दीन और नसीम, कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सुखपुरा गांव के लौंग टोला निवासी महेंद्र व कप्तानगंज पुलिस के सोहनी गांव निवासी लालजी साहनी को विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

0

- चोरी से शीशम का पेड़ काटने का आरोप



उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ग्रामसभा की भूमि से हरे शीशम का पेड़ गांव के एक दबंग व्यक्ति ने चोरी से काट कर अपने घर रख लिया है। गांव के नूरैन अली ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नूरैन ने आरोप लगाया है कि ग्राम सभा की भूमि आराजी नंबर-1803 में 50 वर्ष पुराने छह विशाल शीशम के हरे पेड़ थे, जिसे गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने चोरी से काट कर अपने घर रख लिया है।इससे ग्राम सभा के राजस्व का भारी नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस शिकायत की जांच में सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed