फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   teacher abused beo

Kushinagar News: बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी पर शिक्षक ने किया अमर्यादित भाषा का प्रयोग

Tue, 02 May 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 02 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
teacher abused beo
बैठक में बीईओ ने शिक्षक पर लगाया अमर्यादित शब्द कहने का आरोप, बीएसए को लिखा पत्र
विज्ञापन

- बीआरसी सभागार में हुई मासिक बैठक में बीईओ और शिक्षक में हुई थी तीखी नोकझोंक
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। क्षेत्र के नंदलाल छपरा स्थित विशुनपुरा बीआरसी सभागार में सोमवार को बीईओ ने शिक्षकों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। इसमें बीईओ और एक शिक्षक के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक होने लगी। वहां मौजूद शिक्षकों ने दोनों लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद बैठक स्थगित कर दी गई। कुछ देर बाद बीईओ ने शिक्षक पर अनुशासनहीनता और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेज दिया। यह मामला क्षेत्र के शिक्षकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सोमवार को विशुनपुरा बीईओ देवमुनि वर्मा ने सभी शिक्षकों की मासिक समीक्षा बैठक बुलाई थी। इसमें एक महिला शिक्षक की समस्या को उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगावा पकड़ियार में तैनात शिक्षक जनार्दन यादव ने उठाया। आरोप है कि इस बात को लेकर बीईओ नाराज हो गए और कहा कि आप कौन होते हैं, दूसरे की समस्या को उठाने वाले। इसे लेकर शिक्षक जनार्दन और उनके बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच शिक्षक और बीईओ के बीच अमर्यादित शब्दों का प्रयोग होने लगा। इस मामले को लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। करीब दस मिनट तक वहां माहौल गरमाया रहा। इसके बाद बैठक से उठकर बीईओ चले गए। वहां मौजूद करीब 150 शिक्षकों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीईओ ने शिक्षक पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने और अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर शिक्षक जनार्दन यादव के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेजा है।
कोट
एक महिला शिक्षक की समस्या को लेकर बीईओ से समाधान के लिए निवेदन किया था। इसे लेकर वह विषयांतर करते हुए नाराजगी जताने लगे। थोड़ी बहुत नोकझोंक हुई है। चूंकि मैं स्वयं शिक्षक संघ का कोषाध्यक्ष हूं। इस कारण समस्या को उठाया था। इस पर बीईओ को नाराज होने के बजाय शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का उपाय ढूंढना चाहिए। मैंने किसी अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं किया है।

-जनार्दन यादव, शिक्षक

समीक्षा बैठक में करीब 150 शिक्षकों के बीच शिक्षक जनार्दन यादव ने मेरे साथ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है। उन्हें कोई समस्या थी तो बाद में आकर मिलना चाहिए। उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेज चुका हूं।
- देवमुनि वर्मा, बीईओ, विशुनपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed