फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   tb workers protest

Kushinagar News: टीबी कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर किया कार्य

Sat, 26 Aug 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 26 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
tb workers protest
फोटो है।
विज्ञापन

एक सितंबर से निक्षय पोर्टल पर रिपोर्टिंग बंद करने की दी है चेतावनी
आज भी काला फीता बांधकर करेंगे कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कार्यरत जनपद के सभी टीबी कर्मचारियों ने शुक्रवार को जिला क्षय रोग कार्यालय सहित अपने अपने कार्यस्थल पर काला फीता बांधकर कार्य किया। ये लोग छह सूत्री मांगों को लेकर विरोध जता रहे थे। ये 26 तारीख को भी काला फीता बांधकर कार्य करेंगे।
जिला क्षय रोग केंद्र सहित सभी 18 टीबी यूनिट पर कार्यरत टीबी कर्मचारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर काला फीता बांधकर कार्य किया। टीबी सेवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्र एवं प्रदेश विधिक सलाहकार अमित राय ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में अपनी छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया है। बताया कि यदि मांगों को पूर्ण नहीं किया जाता है तो एक सितंबर से 26 सितंबर तक निक्षय पोर्टल पर इंट्री बंद कर देंगे। उसके बाद 27 सितंबर को भारतीय मजदूर संघ की ओर से संविदाकर्मियों के लिए लखनऊ में आयोजित रैली में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव राय, कार्यवाहक अध्यक्ष एवं जिला मंत्री निशांत मिश्र, संगठन मंत्री संजय द्विवेदी, उपाध्यक्ष संतोष यादव, वरिष्ठ उपाध्याक्ष नवीन मिश्र, अमित श्रीवास्तव, विशाल जायसवाल, अमित पांडेय, नितेश राय, अनुपम मिश्र, सतेंद्र पांडेय, विवेक यादव, कमलशंकर पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed