फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   TB workers doing excellent work honored

Kushinagar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीबी कर्मी हुए सम्मानित

Wed, 20 Dec 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 20 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
TB workers doing excellent work honored
पड़रौना। सीएमओ कार्यालय सभागार में मंगलवार को सम्मान कार्यक्रम हुआ। इसमें सक्रिय टीबी खोज अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिले में बीते 23 नवंबर से पांच दिसंबर तक चले सक्रिय टीबी खोज अभियान में बेहतर कार्य के वजह से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने कहा कि साकारात्मक सोच और ईमानदारी से किया गया कार्य का परिणाम सुखद होता है। इस सफलता की निरंतरता आगे भी बनाए रखना है। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. एसएन त्रिपाठी ने कहा कि सभी टीमों का कार्य अच्छा रहा है। उन्होंने ने कहा कि जनपद के सभी टीयू पर कार्यरत चिकित्सक,टीबी के पर्यवेक्षक बेहतर कार्य कर टीबी के सभी इंडिकेटर को बढ़ाने का प्रयास करें। इसके बाद कसया के अधीक्षक डॉ. मार्कंडेय चतुर्वेदी, फाजिलनगर के प्रभारी डॉ. हेमंत नायक, एसटीएस शाहिद अंसारी, विवेक यादव, आदित्य तिवारी, आशुतोष कुमार मिश्र, विशाल जयसवाल, सत्येंद्र पांडेय, विजयकृष्ण द्विवेदी, विनोद वर्मा, अनुराग कुशवाहा, दीपक दुबे, कमरुल अंसारी आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डीसीपीएम आनंद त्रिपाठी ने किया। अंत में जिला कार्यक्रम समन्वयक अनुपम मिश्र ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान एसीएमओ डॉ. रामदास कुशवाहा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत वर्मा, डॉ. अमित कुमार, डॉ. राजेश मद्धेशिया, डॉ. रितेश सिंह, डॉ. शेष कुमार विश्वकर्मा, डॉ. अमित राय, डॉ. रजनीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed