फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   TB patients are being tested only in high-risk Gram Panchayats.

Kushinagar News: हाई रिस्क ग्राम पंचायताें में ही हो रही टीबी रोगियों की जांच

Tue, 12 May 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 12 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
TB patients are being tested only in high-risk Gram Panchayats.
पडरौना। 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य शिविर के माध्यम से हाई रिस्क ग्राम पंचायतों में हैंड हेल्ड एक्स-रे से टीबी रोगियों की जांच की जा रही है। सोमवार को सीएचसी सेवरही के तहत हाई रिस्क ग्राम गढ़ईया चिन्तामणि, सीएचसी तमकुही के तहत हाई रिस्क ग्राम बसडीला महंथ और सीएचसी रामकोला के हाई रिस्क ग्राम बिहुली सोमाली में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाकर टीबी रोगियों की जांच की गई।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसएन त्रिपाठी ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की टीम हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से मौके पर ही छाती का एक्स-रे कर लक्षण आधारित टीबी स्क्रीनिंग कर चिन्हित संभावित रोगियों के बलगम के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि 100 दिवसीय अभियान के तहत जिले की सभी हाई रिस्क ग्राम पंचायतों में प्रत्येक दिन आयुष्मान आरोग्य शिविर के माध्यम से जांच की जा रही है। इन शिविरों के माध्यम से ईंट भट्टा श्रमिक, फैक्ट्री मजदूर, प्रवासी कामगार, मलिन बस्तियों तथा पूर्व में टीबी से ग्रसित रहे मरीजों की प्राथमिकता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed