फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tasleem and Shweta emerged as the Overall Champions in the Boys' and Girls' categories, respectively.

Kushinagar News: बालक वर्ग में तस्लीम और बालिका वर्ग में श्वेता बनी ऑल ओवर चैंपियन

Sat, 11 Apr 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 11 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Tasleem and Shweta emerged as the Overall Champions in the Boys' and Girls' categories, respectively.
फाजिलनगर। कस्बे के एसबीएस पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। इस मौके पर विजेता टीम और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रबंधक शक्ति प्रकाश दीक्षित ने मशाल जलाकर कर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम शुरू कराया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता और अनुभव है, जो विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इसके बाद उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, कबड्डी व डिसकस थ्रो प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। पूरे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर बालक वर्ग में तस्लीम अली और बालिका वर्ग में श्वेता गुप्ता ऑल ओवरऑल चैम्पियन बनीं। ऑल ओवर चैंपियन प्रतिभागियों से अन्य सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। अंत में प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना पांडेय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान महाविद्यालय के क्रीड़ाध्यक्ष शैलेश कुमार प्रजापति, डॉ. कृष्ण चन्द चौरसिया, डॉ. प्रभाकर मिश्र, डॉ. महात्मा प्रणव चतुर्वेदी, डॉ. प्रशांत बौद्ध, डॉ. रवी प्रकाश, डॉ. अमरजीत यादव, डॉ. गिरिजेश कुमार गोंड, डॉ. विजय पंवार, देवेंद्र नारायण तिवारी, अभिषेक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed